Haryana Group D Vacancy 2025: 10वीं पास युवाओं के लिए सरकारी नौकरी का मौका, जाने कब तक निकलेगी भर्ती

Haryana Group D Vacancy 2025: दोस्तों, अगर आप हरियाणा से हैं और 10वीं पास करके सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं तो ये खबर आपके बहुत काम की है। आपको बता दे कि हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) बहुत जल्द ग्रुप डी पदों पर भर्ती निकालने वाला है। आपको बता दें कि ये भर्ती CET यानी Common Eligibility Test के जरिए होगी और इसमें हजारों पद भरने की उम्मीद है। तो अगर आप भी इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते है तो आज इस आर्टिकल में है आपको इस भर्ती से जुडी जानकारी बताने वाले है इसलिए इस आर्टिकल को पूरा जरूर पढियेगा तो आईये जानते है।

कितनी वैकेंसी होगी और कब आएगी फॉर्म?

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) द्वारा सरकारी विभागों में चपरासी, माली और हेल्पर सहित विभिन्न ग्रुप डी पदों पर उम्मीदवारों की भर्ती के लिए HSSC ग्रुप डी परीक्षा 2025 आयोजित होनी वाली है। हरियाणा सरकार की तरफ से संकेत मिल चुके हैं कि ग्रुप डी पदों पर 10,000 से भी ज्यादा पद निकाले जाएंगे। हालांकि अभी ऑफिशियल नोटिफिकेशन नहीं आया है लेकिन उम्मीद की जा रही है कि मई 2025 के आखिर तक या जून की शुरुआत में फॉर्म शुरू हो जाएंगे। इसमें आप HSSC की ऑफिशियल वेबसाइट hssc.gov.in से आवेदन कर सकेंगे।

कौन कर सकता है Haryana Group D Vacancy के लिए आवेदन?

अगर आप सोच रहे हैं कि इस फॉर्म को कौन भर सकता है तो यहाँ नीचे हमने बताया है की इस भर्ती में कौन कौन से लोग आवेदन कर सकते है।

  • इस भर्ती के लिए आपकी उम्र 18 से 42 साल के बीच होनी चाहिए।
  • आपने किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास की होनी चाहिए।
  • और अगर आप हरियाणा के मूल निवासी हैं तो आपको थोड़ी अधिक प्राथमिकता भी मिलेगी।
  • इसके अलावा आरक्षित वर्गों (SC/ST/OBC) को सरकारी नियमों के अनुसार छूट भी मिलेगी।

इस भर्ती के लिए सिलेक्शन कैसे होगा?

अब सबसे जरूरी सवाल यह है कि इस भर्ती की चयन प्रक्रिया क्या होगी? तो आपको बता दे कि हरियाणा ग्रुप डी में चयन दो स्टेज में होता है।

  1. लिखित परीक्षा (95 अंक):- इसमें 100 सवाल होंगे जो कि जनरल नॉलेज, गणित, हरियाणा सामान्य ज्ञान, साइंस, इंग्लिश आदि विषयों से पूछे जाएंगे और ये टेस्ट MCQ (Objective) होगा।
  2. सोशल-इकोनॉमिक क्राइटेरिया (5 अंक):- इसमें जिन कैंडिडेट्स के घर से कोई सरकारी नौकरी में नहीं है या वो विधवा हैं, या अनाथ हैं उन्हें अतिरिक्त अंक दिए जाते हैं।

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग भर्ती का पेपर कैसे आएगा?

आपको ये भी बता दे कि पेपर में कुल 100 सवाल होंगे जिनके लिए आपको 1 घंटा 45 मिनट मिलेगा। इसमें सबसे बड़ी खास बात यह है कि नकारात्मक अंकन (Negative Marking) नहीं होगी यानी गलत जवाब पर अंक नहीं काटे जाएंगे।

सवाल दो हिस्सों से होंगे जिसमे से 75% सवाल जनरल अवेयरनेस, रीजनिंग, इंग्लिश, साइंस, मैथ्स से होंगे और 25% सवाल हरियाणा का इतिहास, संस्कृति, करंट अफेयर्स आदि से होंगे।

इसमें सैलरी कितनी मिलेगी?

अब बात करते हैं सबसे अहम चीज की जो की है इसमें नौकरी की सैलरी कितनी मिलेगी। आपको बता दे कि इस भर्ती में ग्रुप डी पदों के लिए पे लेवल-1 के तहत सैलरी मिलती है, जो करीब ₹16,900 से शुरू होकर ₹53,500 तक जाती है। इसके अलावा आपको DA, HRA और दूसरे भत्ते भी मिलते हैं। इस तरह आपकी इन-हैंड सैलरी करीब ₹22,000 से ₹30,000 महीना हो सकती है।

इसे भी पढ़े: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में आई 2964 पदों पर भर्ती

Haryana Group D Vacancy 2025 के लिए आवेदन कैसे करें?

आपको बता दे कि अभी इस भर्ती का फॉर्म नहीं भरा जा रहा है जब फॉर्म शुरू होगा तब आपको इन स्टेप्स को फॉलो करके आवेदन कर सकते है।

  • सबसे पहले HSSC की वेबसाइट hssc.gov.in पर जाएं।
  • “CET Group D 2025” के लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना मोबाइल नंबर डालकर रजिस्ट्रेशन करें।
  • फॉर्म में अपनी सारी डिटेल भरें, नाम, जन्मतिथि, योग्यता आदि।
  • डॉक्युमेंट्स अपलोड करें – फोटो, सिग्नेचर, 10वीं की मार्कशीट आदि।
  • आवेदन शुल्क भरें (अगर मांगा जाए तो) और फॉर्म सबमिट करें।
  • एक प्रिंट निकालकर रख लें भविष्य में काम आएगा।

जरूरी डॉक्युमेंट्स कौन-कौन से लगेंगे?

जब आप फॉर्म भरेंगे तब नीचे दिए गए डॉक्युमेंट्स तैयार रखना होगा।

  • 10वीं की मार्कशीट
  • आधार कार्ड या कोई और आईडी प्रूफ
  • पासपोर्ट साइज फोटो और सिग्नेचर
  • जाति प्रमाण पत्र (अगर आप SC/ST/OBC हैं)
  • निवास प्रमाण पत्र (हरियाणा निवासी के लिए)

अंतिम शब्द

दोस्तों, हरियाणा ग्रुप डी भर्ती 2025 का ये मौका उन लोगों के लिए है जो कम पढ़े-लिखे होने के बावजूद सरकारी नौकरी की चाह रखते हैं। अगर आप भी उनमें से एक हैं तो ये मौका हाथ से ना जाने दें और तैयारी आज से शुरू कर दीजिए और जैसे ही फॉर्म निकले बिना देरी के भर दीजिए। अधिक जानकारी के आप हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर नई जानकारी देखे। इस आर्टिकल को पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद।

1 thought on “Haryana Group D Vacancy 2025: 10वीं पास युवाओं के लिए सरकारी नौकरी का मौका, जाने कब तक निकलेगी भर्ती”

Leave a Comment