Ration Card Name Transfer 2025: दोस्तों, आज के डिजिटल जमाने में सरकार ने कई कामों को घर बैठे ऑनलाइन करने की सुविधा दे दी है। अब राशन कार्ड से जुड़े काम भी आप बड़ी आसानी से अपने मोबाइल या लैपटॉप से कर सकते हैं। पहले अगर किसी को अपने राशन कार्ड से सदस्य का नाम हटाकर दूसरे राशन कार्ड में जोड़ना होता था तो उसे काफी लंबी प्रक्रिया से गुजरना पड़ता था। लेकिन अब ऐसा नहीं है।
उत्तर प्रदेश खाद्य एवं रसद विभाग ने अपने पोर्टल पर “राशन कार्ड यूनिट ट्रांसफर” का नया ऑप्शन शुरू किया है। इसके जरिए आप बिना किसी सरकारी दफ्तर जाए घर बैठे ही एक राशन कार्ड से दूसरे राशन कार्ड में नाम ट्रांसफर कर सकते हैं। इस लेख में हम आपको इसी प्रक्रिया को विस्तार से, बिल्कुल सही जानकारी के साथ बता रहे हैं।
किन परिस्थितियों में किया जाता है राशन कार्ड नाम ट्रांसफर?
अक्सर यह प्रक्रिया तब सबसे ज्यादा होती है जब किसी महिला की शादी हो जाती है। ऐसे में उसका नाम मायके के राशन कार्ड से हटाकर ससुराल के राशन कार्ड में जोड़ना होता है। इसके अलावा, यदि परिवार में किसी सदस्य का पता या पारिवारिक स्थिति बदलती है तो भी इस प्रक्रिया का उपयोग किया जाता है।
राशन कार्ड यूनिट ट्रांसफर के लिए क्या जरूरी है?
- राशन कार्ड में पंजीकृत मोबाइल नंबर होना जरूरी है क्योंकि OTP के जरिए वेरिफिकेशन होता है।
- आधार कार्ड में भी मोबाइल नंबर लिंक होना चाहिए।
- जिस नए राशन कार्ड में नाम जोड़ना है उसका राशन कार्ड नंबर पता होना चाहिए।
राशन कार्ड नाम ट्रांसफर 2025 स्टेप-बाय-स्टेप ऑनलाइन प्रक्रिया
- सबसे पहले अपने मोबाइल या लैपटॉप में किसी भी ब्राउज़र में जाकर fcs.up.gov.in वेबसाइट ओपन करें।
यह उत्तर प्रदेश खाद्य एवं रसद विभाग का आधिकारिक पोर्टल है। - होमपेज पर स्क्रॉल करते हुए नीचे जाएं। वहां “राशन कार्ड यूनिट ट्रांसफर हेतु आवेदन” का ऑप्शन मिलेगा। इस पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने एक नया पेज खुलेगा। यहां आपको अपना राशन कार्ड नंबर, रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर
डालना होगा इसके बाद कैप्चा कोड भरें। - अब “OTP प्राप्त करें” पर क्लिक करें। आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर OTP आएगा इस OTP को भरकर OTP वेरीफाई करें।
- अब आपके राशन कार्ड की पूरी डिटेल्स सामने आ जाएगी इसमें राशन कार्ड में जुड़े सभी सदस्य दिखाई देंगे। यहां से आपको उस सदस्य का चयन करना है जिसका नाम ट्रांसफर करना है। एक बात ध्यान रखें कि मुखिया (हेड ऑफ फेमिली) का नाम ट्रांसफर नहीं किया जा सकता।
- सदस्य चुनने के बाद आपको ट्रांसफर का कारण सेलेक्ट करना होगा। जैसे कि अगर महिला की शादी के बाद नाम ट्रांसफर करना है तो “शादी होने की दशा में” चुनना होगा।
- इसके बाद उस सदस्य का आधार OTP वेरिफिकेशन करना होगा। OTP उसके आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर पर जाएगा। OTP भरकर वेरिफाई करें।
- अब उस नए राशन कार्ड नंबर को डालना है जिसमें आप सदस्य को जोड़ना चाहते हैं। उदाहरण के लिए, अगर महिला का विवाह हुआ है तो ससुराल वाले राशन कार्ड का नंबर डालें।
- अब नए राशन कार्ड में मुखिया से सदस्य का रिश्ता चुनना होगा जैसे – बहू, सास, ससुर, भाभी आदि।
- इसके बाद नए राशन कार्ड के मुखिया के आधार से जुड़े मोबाइल पर OTP जाएगा। OTP भरकर वेरिफाई करें। एक बार सभी जानकारी चेक कर लें।
- अब आप “फाइनल लॉक” पर क्लिक करें। इसके बाद एक रसीद (Reference ID) जनरेट होगी जिसे आप सेव या प्रिंट कर सकते हैं।
मुखिया का नाम नहीं होगा ट्रांसफर
राशन कार्ड यूनिट ट्रांसफर प्रक्रिया में राशन कार्ड के मुखिया का नाम ट्रांसफर नहीं किया जा सकता है, केवल अन्य सदस्यों का नाम ही दूसरे राशन कार्ड में जोड़ा जा सकता है। इसके अलावा, ट्रांसफर के दौरान आधार से जुड़े मोबाइल नंबर का होना अनिवार्य है यानी दोनों राशन कार्ड (पुराना और नया) में जिन मोबाइल नंबर का उपयोग होगा वे आधार से लिंक होने चाहिए ताकि OTP वेरिफिकेशन सफलतापूर्वक हो सके।
अंतिम शब्द
तो दोस्तों, आपने देखा कि अब राशन कार्ड में नाम ट्रांसफर करने की प्रक्रिया कितनी आसान और ऑनलाइन हो गई है।अगर आपके परिवार में भी ऐसी कोई स्थिति है तो आप यह काम खुद ही घर बैठे कर सकते हैं। इस जानकारी को अपने रिश्तेदारों और मित्रों के साथ जरूर शेयर करें ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इसका लाभ उठा सकें। अगर आपको इस प्रक्रिया में किसी भी स्टेप पर कोई परेशानी आती है तो हमें कमेंट में जरूर बताएं हम आपकी पूरी मदद करेंगे।